डॉ रणवीर सिंह वर्मा / सनसनी सुराग न्यूज जनपद शामली
थानाभवन। आज थानाभवन स्थित वंदना गार्डन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 95 जोड़ों का विवाह विधि-विधान एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय श्री मोहित बेनीवाल जी रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को सुखी एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा है, जिसके माध्यम से सरकार बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी में परिवारों के साथ खड़ी होकर उन्हें सम्मान और सहयोग प्रदान कर रही है।
श्री बेनीवाल जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों के सुखी, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में पंकज राणा निवर्तमान जिला महामंत्री, जिला मंत्री पीयूष सैनी, गोविंद कश्यप, पवन गौतम, मंडल अध्यक्ष तुषार कांबोज सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


प्रशासन की ओर से मुख्य विकास अधिकारी बिजेंद्र शुक्ला एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी रितु रस्तोगी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित जोड़ों एवं उनके परिजनों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सभी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की मंगलकामना की।
