उत्तरकाशी : गंगोत्री राजमार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना में 04 की मौत, 02 घायल

आज देर शाम को वाहन संख्या UK10TA 0941 Maruti Eco उत्तरकाशी से द्वारी भटवाड़ी जाते समय गंगोत्री राजमार्ग पर मनेरी से आगे सैंज के पास पहाड़ी से पत्थर आने के कारण वहां गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग से करीब 50 मीटर नीचे भागीरथी नदी के तट पर जा गिरा, जिसमें तीन लोगों की मृत्यु मौके पर हो गई थी तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, एक महिला को जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया।

*मृतकों का नाम पता* –

1. इंदिरा देवी पत्नी स्वर्गीय उत्तम सिंह निवासी ग्राम द्वारी जनपद उत्तरकाशी उम्र 51 वर्ष।

2. करण लाल पुत्र सेवालाल निवासी सालंग भटवाड़ी उत्तरकाशी उम्र 52 वर्ष ।

3. आशा देवी पत्नी मंगलदास निवासी द्वारी भटवारी उत्तरकाशी उम्र 41 वर्ष।

04.दुर्गा देवी पत्नी स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष। 

*घायलों का नाम पता विवरण*

1. आदित्य रावत पुत्र रामचंद्र निवासी द्वारी पटवारी उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष (वाहन चालक)

2.लुद्रा सिंह उर्फ राजा पुत्र योगेश सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष।

Leave a Reply